फिर लौट रही ये सुपरहिट जोड़ी, पहले भी BO पर उठा चुके हैं 400 करोड़ी तूफान, अब विक्की कौशल का भी मिलेगा साथ

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को फैन्स भी खूब पसंद करते हैं। दोनों बीते साल एक सुपरहिट फिल्म भी साथ कर चुके हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ी तूफान उठाकर सभी को चौंका दिया था। अब ये सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर वापसी कर रही है। फिल्म में रणबीर और आलिया के साथ विक्की कौशल भी नजर आने वाले हैं। फिल्म को बॉलीवुड के सुपरहिट डायरेक्टर संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं। इसी साल इस फिल्म का अनाउंसमेंट किया गया था। अब मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट भी घोषित कर दी है। nइस तारीख को रिलीज होगी ये फिल्मnसंजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ इसी साल जनवरी में अनाउंस की गई थी। इस फिल्म में रणबीर और आलिया के साथ विक्की कौशल को भी लीड किरदार में कास्ट किया गया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी थी। शुरुआत में कहा जा रहा था कि ये फिल्म 2025 तक रिलीज होने वाली है। लेकिन अब इसको लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। साथ ही इसकी रिलीज डेट भी घोषित कर दी गई है। अब संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ 20 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मार्च के महीने में ही रमनवमी और रमजान जैसे त्योहार भी पड़ रहे हैं। इन त्योहारों में रिलीज होने वाली इस फिल्म को इसका फायदा मिल सकता है। nnरणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी है सुपरहिटnबता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी भी सुपरहिट है। दोनों इससे पहले भी ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा’ के जरिए बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखा चुके हैं। 9 सितंबर 2022 को रिलीज हुई ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। डायरेक्टर अयान मुखर्जी की ये फिल्म भारत में ही 287 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी। वहीं भारत के साथ विदेशों में भी इस फिल्म का जादू देखने को मिला था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपयों (आंकड़े बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक) से ज्यादा का कलेक्शन किया था। अब इस जोड़ी से एक बार फिर बड़ी उम्मीदें हैं। वहीं फिल्म में विक्की कौशल भी नजर आएंगे जो कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। वहीं सबसे ज्यादा कमाऊ डायरेक्टर्स में गिने जाने वाले संजय लीला भंसाली का भी जादू देखने को मिलने वाला है।  

Related post

Heat Stroke Alert VK News

Heat Stroke Alert – जानिए कब तक चलेगी लू, क्या है बचाव?

अभी कम से कम 10–15 दिवस तक इस उष्णकटिबंधीय व लू से उत्तर भारत प्रभावित रहेगा। लेकिन इस दौरान सावधानी बरतने की सख्त जरूरत है। मौसम विभाग की चेतावनियों का ध्यान रखते रहें।

Housefull 5 VK News

Housefull 5 Box Office Collection – 142.25 करोड़ पार

फिल्म की प्लॉट एक क्रूज़ शिप पर आधारित है, जहां एक व्यक्ति का 100वाँ जन्मदिन मनाया जा रहा है। इसी जश्न में अचानक एक व्यक्ति की मौत हो जाती है। इसके बाद शुरू होती है एक ‘डार्क कॉमेडी’ की यात्रा

Ghaziabad Nagar Nigam Tax VK News

Ghaziabad में हाउस टैक्स बढ़ोतरी पर भड़का जनआक्रोश

महापंचायत को समाज सेवक सुधीर श्रीवास्तव ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कड़े शब्दों में नगर निगम के टैक्स बढ़ाने के फैसले का विरोध किया। यहां उन्होंने नगर निगम को तुरंत टैक्स वापस लेने की मांग की।

Air India Plane Crashes Ahmedabad VK News

Air India Plane Crashes में 241 की मौत, ये थी हादसे की वजह

इस हादसे के बाद Air India की साख पर सवाल खड़े हो रहे हैं। टाटा ग्रुप की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पीड़ितों के परिवारों को पूरी मदद दी जाएगी और हादसे की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।

Share this post :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *