शाहरुख खान के नक्शे-कदम पर चले हॉलीवुड सुपरस्टार एड शीरन, किंग खान के साथ किया रॉक

बॉलीवुड सुपरस्टार और हॉलीवुड सुपरस्टार जब एक साथ आते हैं तो कैसे लगता है, इसकी झलक फराह खान ने दिखाई है। उन्होंने वीडियो साझा किया जिसमें शाहरुख खान और गायक एड शीरन एक साथ नजर आए हैं।nभारत में भी विदेशी सितारों के म्यूजिक कॉन्सर्ट खूब होने लगे हैं। बॉलीवुड स्टार्स के साथ इन हॉलीवुड स्टार्स का उठना बैठना भी हो रहा है। जामनगर में रिहाना के धमाके के बाद अब एक म्यूजिक कॉनसर्ट के लिए एड शीरन इन दिनों भारत आए हुए हैं। ये उनका पहला भारत दौरा नहीं है। वो पहले भी आते रहे हैं। ‘शेप ऑफ यू’ गाने से भारत में छाने वाले एड शीरन इन दिनों मुंबई में हैं और बॉलीवुड स्टार्स के साथ अपना वक्त बिता रहे हैं। लगातार उनरके वीडियो सामने आ रहे हैं। वो कभी क्लब में पार्टी करते देखे जा रहे हैं तो कभी स्कूली बच्चों को अपना गाना सुनाते। इसी बीच उनका एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एड शीरन औ शाहरुख खान एक साथ नजर आ रहे हैं। nशाहरुख और एड शीरन एक साथ nसोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो छाया हुआ है। इस वीडियो में शाहरुख खान और एड शीरन एक साथ डांस मूव करते दिख रहे हैं। शाहरुख एड को वीडियो में अपना आइकॉनिक डांस स्टेप सिखा रहे हैं। शाहरुख खान अपनी बाहें फैल कर खड़े दिख रहे हैं। उन्हें ही फॉलो करते हुए एड शीरन भी उनके स्टेप को दोहरा रहे हैं। शाहरुख खान और एड शीरन इस मूव को कंप्लीट करने के बाद एक-दूसरो को गले लगाते हैं। शाहरुख इस दौरान बड़े प्यार से पेश आते हैं और nफराह खान ने पोस्ट किया वीडियोnइस वीडियो को किसी और ने नहीं बल्कि डायरेक्टर-कोरियोग्राफर फराह खान ने शेयर किया है। बीते दिन फराह खान और शाहरुख खान दोनों ने एड शीरन से मुलाकात की। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए फराह खान ने लिखा, ‘जब एड शीरन और शाहरुख खान एक साथ हों तो नतीजा ये होता है।’ इस वीडियो को देखने के बाद लोग शाहरुख खान की खूब तारीफ कर रहे हैं। आखिर जिस तरह से शाहरुख खान एड शीरन के साथ पेश आए हैं, उसे देखते हुए फैंस का कहना है कि वो एक सच्चे जेंटलमैन हैं। nnnखास दौरे पर भारत आए हैं एडnएड शीरन इस समय भारत के अपने ‘+-=÷x’ दौरे पर हैं और 16 मार्च, 2024 को मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में प्रदर्शन करेंगे। कॉन्सर्ट के लिए टिकट की दो कीमतें हैं, एक 9500 रुपये की और दूसरी 16,000 रुपये की। भारत के बाद वह अमेरिका, इटली, पुर्तगाल, जर्मनी और नॉर्वे सहित कई यूरोपीय देशों का दौरा करेंगे। छह साल बाद एड का यह भारत में दूसरा दौरा है। उनका पिछला ब्लॉकबस्टर टूर 2017 में डिवाइड टूर था। 

Tags

Share this post:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *