‘केजरीवाल की Sanjeevani Yojana चुनावी छलावा’, बांसुरी स्वराज ने बोला हमला

bansuri swaraj vk news

दिल्ली में बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला किया है। बांसुरी ने केजरीवाल की संजीवनी योजना को ‘चुनावी छलावा’ बताया है। बांसुरी स्वराज ने कहा, ‘मैं अरविंद केजरीवाल से कहना चाहूंगी कि दिल्ली की जनता के साथ ये छलावे बंद कीजिए। पंजाब में भी उन्होंने यही वादा किया था कि महिलाओं के खातों में पैसे भेजे जाएंगे। लेकिन आज तक पंजाब की बहनें एक-एक पाई के लिए तरस रही हैं। उनके खातों में एक रुपया भी नहीं आया।’

बांसुरी स्वराज ने दिल्ली सरकार की ‘संजीवनी योजना’ पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘अगर केजरीवाल सरकार बुजुर्गों की इतनी ही फिक्र करती है तो पिछले 10 साल से सत्ता में रहते हुए उन्होंने उनकी जिम्मेदारी क्यों नहीं ली? क्या तब दिल्ली के बुजुर्ग, बुजुर्ग नहीं थे?’
स्वराज ने आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में लागू न होने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘अब तो दिल्ली हाई कोर्ट ने भी आपसे पूछ लिया है कि आप आयुष्मान योजना को दिल्ली में लागू क्यों नहीं कर रहे? द्वेष की राजनीति के चलते केजरीवाल सरकार ने इस जनकल्याणकारी योजना को रोक रखा है।’

सांसद ने जनता से अपील करते हुए कहा, ‘दिल्ली की जनता को ऐसा नेतृत्व चाहिए जो असल में उनके कल्याण के लिए काम करे। खोखले वादे और चुनावी जुमले नहीं चाहिए।’ बांसुरी स्वराज के इस बयान से दिल्ली की राजनीति में गर्माहट बढ़ गई है, और ये देखना दिलचस्प होगा कि आम आदमी पार्टी इस पर क्या जवाब देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *