दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal के आरोपों के बाद राजनीति तेज हो गई है। अब दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने केजरीवाल पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, “जैसे-जैसे मतदान की तारीख करीब आ रही है, अरविंद केजरीवाल अपने ऊपर हमले की काल्पनिक कहानियां गढ़ रहे हैं। ये सब जनता की सहानुभूति पाने के लिए किया जा रहा है।”
Arvind Kejriwal पर आरोप
सचदेवा ने कहा, “अरविंद केजरीवाल BJP, मीडिया और अपने क्षेत्र के लोगों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब नहीं देते। उल्टा, वो हमारे कार्यकर्ताओं पर कार चढ़ाने के बाद दावा कर रहे हैं कि उन पर हमला हुआ। ये केवल सहानुभूति बटोरने का नाटक है।”
#WATCH दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, अरविंद केजरीवाल अपने ऊपर हमले की काल्पनिक कहानियां गढ़ रहे हैं…अरविंद केजरीवाल हमारे, मीडिया और अपने क्षेत्र के लोगों द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब नहीं देते हैं। वह भाजपा कार्यकर्ताओं… pic.twitter.com/IjaJxBo6mb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2025
BJP की कानूनी कार्रवाई का संकेत
उन्होंने आगे कहा, “अगर हमारे कार्यकर्ताओं को Arvind Kejriwal हमले की काल्पनिक कहानियां बना रहे- BJP की गाड़ी से चोट पहुंची है, तो इसमें निःसंदेह कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हम इसे ऐसे ही नहीं छोड़ेंगे।”
दिल्ली चुनाव से पहले ये बयान BJP और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक तनाव को और बढ़ा सकता है। दोनों पार्टियां लगातार एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं।



