पीएम किसान सम्मान निधि योजना में बड़ा बदलाव , अब सिर्फ इन किसानों को मिलेगा पैसा

PM Kisan Samman Nidhi Yojana VK News

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) ने किसानों की जिंदगी को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस योजना के तहत अब तक 3.46 लाख करोड़ रुपए से ज्याजा की राशि 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को दी जा चुकी है।

18 किस्तों में मिला लाभ, 19वीं किस्त का इंतजार

सरकार द्वारा किसानों को 18 किस्तों (Installments) का फायदा दिया जा चुका है। 18वीं किस्त में लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 9.58 करोड़ हो चुकी है। अब किसान 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, इस बार योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने फार्मर रजिस्ट्री (Farmer Registry) करा रखी है।

फार्मर रजिस्ट्री की आखिरी तारीख

भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि 31 जनवरी 2025 तक फार्मर रजिस्ट्री करना अनिवार्य है। इसके बाद ही किसान 19वीं किस्त का लाभ उठा पाएंगे।

फार्मर रजिस्ट्री का उद्देश्य

सरकार का लक्ष्य जमीनों से जुड़ी धोखाधड़ी (Land Fraud) को रोकना है। इससे ये सुनिश्चित होगा कि जमीन की सही जानकारी उपलब्ध हो और किसानों को उनकी जमीन पर मिलने वाली सुविधाएं आसानी से मिल सकें।

PM Kisan Samman Nidhi Registration

फार्मर रजिस्ट्री के लिए निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक हैं:

  • खतौनी (Land Record)
  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • आधार लिंक मोबाइल नंबर (Mobile Number linked with Aadhaar)

रजिस्ट्रेशन के तरीके

  1. किसान अपने मोबाइल ऐप (Farmer Registry UP) या वेब पोर्टल upfr.agristack.gov.in पर जाकर सेल्फ रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  2. किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर आधार ओटीपी और खतौनी की मदद से रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
  3. पंचायत सहायक, लेखपाल या कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक से संपर्क कर रजिस्ट्री करवाई जा सकती है।

फार्मर रजिस्ट्री के फायदे

  • बार-बार eKYC की आवश्यकता नहीं होगी।
  • फसल लोन, फसल बीमा और आपदा राहत जैसी सुविधाएं आसानी से मिलेंगी।
  • न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण होगा।
  • किसानों को उचित दाम दिलाने में मदद मिलेगी।
  • सभी सरकारी योजनाओं में सब्सिडी (Subsidy) पारदर्शी तरीके से मिलेगी।

योजना का लाभ जारी रखने के लिए सभी किसान 31 जनवरी 2025 से पहले फार्मर रजिस्ट्री जरूर कराएं और सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का पूरा लाभ उठाएं।

Related post

Government Teacher (AI Generated) VK News

Government Teacher बन गई पाकिस्तान से आई महिला, उड़े होश

करीब तीन महीने पहले बेसिक शिक्षा विभाग ने इस मामले की गहराई से जांच करवाई थी, जिसके बाद तहसीलदार सदर द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में ये स्पष्ट हो गया कि शुमायला ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी प्राप्त की थी।

Read More »
Pakistan Export to India VK News

Pakistan को आप भी पहुंचा सकते हैं नुकसान? देखिए भयंकर तरीका

भारत से जाने वाले सामान के बहिष्कार से पाकिस्तान को कितना आर्थिक झटका लगेगा? जानिए भारतीय नागरिक किस तरह से कर सकते हैं असरदार विरोध।

Read More »
Zabarmari Massacre by Islamic Terrorism VK News

Islamic Terrorism में 62 हजार की मौत, दुनिया खामोश क्यों ?

फुलानी चरमपंथी, जो मुख्य रूप से मुस्लिम हैं, नाइजीरिया के मध्य प्रांत में 2018 से ही ईसाई बहुल इलाकों में हमले कर रहे हैं। उनका मकसद ईसाइयों को उनकी जमीनों से बेदखल करना और इस्लामी प्रभुत्व स्थापित करना है।

Read More »
Pakistan Flood VK News

Pakistan Flood से लोगों की हालत खराब, दुश्मनी पड़ रही भारी

पहलगाम हमले के बाद भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया। इसके तहत अब भारत पाकिस्तान को नदियों के प्रवाह, बाढ़ की चेतावनी या ग्लेशियर पिघलने की जानकारी देने के लिए बाध्य नहीं है।

Read More »
Pahalgam Attack से परेशान युवक ने धर्म बदला VK News

Pahalgam Attack के बाद इस्लाम छोड़ रहे लोग, Video देख उड़ जाएंगे होश

श्यामलाल ने अपने नए धार्मिक जीवन की शुरुआत करते हुए दरगाह परिसर में सुंदरकांड का पाठ करवाया, जहां पहले कव्वालियां गाई जाती थीं। इस मौके पर पार्षद जीतू यादव और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Read More »
India vs Pakistan War 2025 VK News

India vs Pakistan : कौन जीतेगा युद्ध?, किसके पास ज्यादा सेना

भारत का INS Arihant (न्यूक्लियर सबमरीन) पाकिस्तान के पास नहीं है, जो भारत को दूसरी हड़ताल (Second Strike) की क्षमता देता है। पाकिस्तान के पास थोड़े अधिक परमाणु वारहेड्स हैं, लेकिन भारत की मिसाइलें ज्यादा दूरी तक मार कर सकती हैं।

Read More »

Share this post :

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *