Raja Sonam Raghuwanshi Case क्या है ? नौकर कैसे बना कातिल?

आरोपी सोनम ने हत्याकांड में खुद के हाथ होने से इंकार किया है। सोनम का दावा है कि, कुछ लोगों ने राजा की हत्या कर दी। इसके बाद सोनम के गहने लूट लिए और उसे एक कमरे में बंद कर दिया।
Raja Sonam Raghuwanshi Case VK News

इंदौर, मध्य प्रदेश – Raja Sonam Raghuwanshi Case में बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं। लेकिन आज हम आपको Raja Sonam Raghuwanshi Case क्या है और इस हत्याकांड में कौन-कौन शामिल है, ये बताने जा रहे हैं। दरअसल, 23 मई को शादी करके मेघालय हनीमून के लिए गए राजा रघुवंशी (Raja Raghuwanshi) और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) (दोनों इंदौर निवासी) अचानक गायब हो गए। इस मामले ने तब नया मोड़ लिया जब राजा का शव 2 जून को मेघालय में Weisawdong Falls के पास बरामद हुआ।

राजा का शव मिलने के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। बीते 16 दिनों तक पुलिस, NDRF से लेकर कई विभागों की टीम सोनम की तलाश में जुटे हुए थे। लेकिन अचानक 16वें दिन सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से अपने परिजनों को फोन किया। जिस पर तुरंत परिजनों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी और एक ढाबे पर जाकर सोनम रघुवंशी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद मेघालय पुलिस ने सोनम को गिरफ्तार कर लिया है। चलिए Raja Sonam Raghuwanshi Case को विस्तार से समझने की कोशिश करते हैं।

 

Raja Sonam Raghuwanshi Case में गिरफ्तारी

Raja Sonam Raghuwanshi Case के बाद से ही पूरे देश में इस केस की चर्चा शुरू हो गई थी। लेकिन सोनम की गिरफ्तारी के बाद इस केस में नया मोड़ आ गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में चार लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

  1. विशाल चौहान
  2. राज कुशवाहा (जिसे सोनम का प्रेमी बताया जा रहा है)
  3. आकाश राजपूत
  4. और अंततः सोनम रघुवंशी खुद

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनम ने अपने पति को मारने के लिए तीनों शूटरों को हायर किया था। Meghalaya पुलिस का दावा है कि सोनम का प्रेम संबंध राज कुशवाहा से था, और उसी ने हत्या की साजिश रची। खबरों में दावा किया जा रहा है कि राज कुशवाहा सोनम रघुवंशी के पिता की फैक्ट्री में काम किया करता था। यानि कि आरोपी प्रेमी राज कुशवाह फैक्ट्री का नौकर है।

Raja Sonam Raghuwanshi Case की जांच

  • राजा हनीमून जाना नहीं चाहते थे, लेकिन सोनम ने जोर जबरदस्ती की टिकट बुक करवा दी और वापसी का प्रबंध नहीं किया।
  • शादी Raghuvanshi app से हुई—ये एक कम्युनिटी-बेस्ड मैट्रोमनी ऐप है जो Raghuwanshi समुदाय को जोड़ता है।
  • Boyfriend Angle: सोनम का रिश्ता राज कुशवाहा से माना जा रहा है—जो शराबी एडिक्शन के आरोपों में घिरा हुआ है।

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा: “Shillong से गाजिपुर 1500 किमी है… राज कुशवाहा के बारे में हमें संदेह है। सच तो तभी सामने आएगा जब सोनम बोलेगी।”

Raja Raghuwanshi हत्याकांड पर सोनम का बयान

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, आरोपी सोनम ने हत्याकांड (Raja Sonam Raghuwanshi Case) में खुद के हाथ होने से इंकार किया है। सोनम का दावा है कि, कुछ लोगों ने राजा की हत्या कर दी। इसके बाद सोनम के गहने लूट लिए और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद सोनम को एक गाड़ी में बंद कर दिया गया। सोनम ने दावा किया है कि, इसके बाद उसे आरोपी गाजीपुर में छोड़कर फरार हो गए। यहां एक ढाबे से आरोपी सोनम ने अपने परिवार से संपर्क किया और पूरे मामले की जानकारी दी।

पुलिस की जांच जारी

गिरफ़्तारियों के बाद सोनम का आत्मसमर्पण
Ghazipur SP डॉ. नीरज राजा ने बताया कि, रात में तीन आरोपी पकड़े गए, उसी टाइम सोनम निकलकर आई। वो लगभग 1 बजे Varanasi-Ghazipur रोड के एक ढाबे पर मिली। मानसिक रूप से परेशान लग रही थ”

ढाबे के मालिक सहिल यादव ने बताया: “1 बजे के आस-पास सोनम रोते हुए आई, फोन माँगा और परिवार से बात की… वो बदहवास लग रही थी”

गिरफ्तारी पर बोला परिवार

राजा की मां उमा रघुवंशी ने कहा “सोनम ने अच्छा बर्ताव किया था, मुझे गले लगाया था। लेकिन अगर निर्मम हत्या में शामिल, तो फाँसी होनी चाहिए। अगर बेगुनाह है, तो उसे छोड़ देना चाहिए।” संभवतः ये बयान परिवार में विरोधाभासी भावनाओं को दर्शाता है—संदेह और ममता दोनों मिले-जुले।

  1. अदालत की सुनवाई
    महिला सहित चारों आरोपी गंभीर charges—हत्या, साजिश, शारीरिक चोट, फरेब, हत्या-से-प्रेरित प्रेरणा—के तहत UP और Meghalaya दोनों जगहों पर पेश होंगे।
  2. हत्याकांड पर चिंता
    “Meghalaya honeymoon murder” जैसे कीवर्ड्स ट्रेंड कर रहे हैं। लोग Raghuvanshi मेल-आधारित app पर भरोसे पर सवाल उठा रहे हैं।
  3. ड्रग्स / शराब
    कुछ सूत्रों से पता चला है कि सोनम के शराब-आदत और मानसिक स्थिति (distress) हत्या के पीछे motive हो सकते हैं।
  4. आपराधिक इतिहास
    राज कुशवाहा एवं अन्य आरोपियों पर पूर्व में अपराधों के मामले दर्ज हो चुके हैं।
    विशेष जांच टीम (SIT) इस हत्या को organized crime की श्रेणी में मान रही है।

ये भी पढ़ें – होटल में मिलने गया पति, निकली पत्नी

Raja Sonam Raghuwanshi Case की चर्चा क्यों

  • Unexpected twist: Honeymoon पर हत्या और पत्नी के धन्यवाद आत्मसमर्पण ने मामले को सनसनीखेज बना दिया।
  • Social media frenzy: Raghuvanshi community app पर भरोसे को झटका लगा है।
  • Boyfriend-betrayal angle: शादी, प्रेम, साजिश और हत्या का मिश्रण ड्रामेटिक रूप।
  • Legal battle ahead: Sonia, Raj Kushwaha और तीनों का कोर्ट-कमान प्रक्रिया अभी जारी है।

क्यों हो रहे हैं ऐसे मामले ?

अगर आप गौर करेंगे तो पिछले कुछ समय से पुरुषों पर अत्याचार के मामले बड़े हैं। अतुल केस से लेकर, मेरठ के ड्रम केस तक कई ऐसे मामले में मीडिया में सुर्खियां पाने में कामयाब रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि पुरुषों पर बढ़ रहे अत्याचार चिंता का विषय हैं और इस पर सरकार को गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। लोगों का मानना है कि, महिलाओं की ओर से अत्याचार तेजी से बढ़ रहे हैं।

चाहे झूठे दहेज प्रथा का मामला हो या फिर झूठे रेप केस में फंसाने की कोशिश। साल 2025 में ही कई ऐसे केस सामने आ चुके हैं जिसमे पुरषों की या तो जान ले ली गई। या फिर उन्हें जानबूझकर झूठे केस में फंसाने की साजिश रची गई। अब अगर जल्द ही सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में गंभीर परिणाम के लिए तैयार रहना होगा। Raja Sonam Raghuwanshi Case भारत के लिए बहुत बड़ी चेतावनी है।

Share this post:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *