FASTag Annual Pass भारत में हुआ शुरू, मिलेंगे 5 बड़े फायदे

FASTag Annual Pass योजना भारत में डिजिटल हाईवे इकोनॉमी को मजबूत करने की दिशा में एक साहसिक कदम है। इससे लाखों निजी वाहन चालकों को न केवल राहत मिलेगी, बल्कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर ट्रैफिक की सुगमता भी बढ़ेगी।
Fastag Annual Pass VK News

नई दिल्ली – FASTag Annual Pass : देश की सड़कों पर सफर करने वाले करोड़ों वाहन चालकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने देशभर में FASTag आधारित एक नई टोल पॉलिसी का ऐलान किया है। इसके तहत 15 अगस्त 2025 से “FASTag Annual Pass” की शुरुआत की जाएगी।

इस FASTag Annual Pass के जरिए अब निजी वाहन चालक एक बार पैसा देकर पूरे साल या 200 यात्राओं तक टोल प्लाजाओं पर बिना रुकावट सफर कर सकेंगे। इस पास कई फायदे सामने आए हैं, तो वहीं कुछ समस्याएं भी हैं। VK News के जरिए इस अहम जानकारी को समझने की कोशिश करते हैं।

FASTag क्या होता है?

FASTag एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम है, जिसे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने पेश किया है। इसके तहत वाहन के सामने लगे RFID टैग से टोल प्लाजा पर सीधे आपके खाते से टोल की राशि कट जाती है। इससे समय की बचत होती है और टोल पर भीड़ नहीं लगती।

FASTag Annual Pass क्या है?

सरकार द्वारा घोषित इस नई सुविधा के तहत अब वाहन मालिक साल में केवल एक बार 3,000 रुपये का भुगतान करके एक वार्षिक FASTag पास प्राप्त कर सकेंगे। इस पास की कुछ शर्तें भी हैं:

  • ये पास एक्टिव होने की तारीख से एक साल या 200 यात्राओं (जो पहले पूरी हो) तक वैध रहेगा।
  • ये पास केवल निजी वाहनों जैसे कार, जीप, वैन आदि के लिए मान्य होगा। व्यावसायिक वाहनों को इससे बाहर रखा गया है।

कब से मिलेगा FASTag Annual Pass?

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि ये पास देश भर में 15 अगस्त 2025 से लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य देश भर के टोल प्लाजाओं पर यात्रियों को निर्बाध, तेज और विवाद रहित अनुभव प्रदान करना है।

कैसे मिलेगा FASTag Annual Pass?

सरकार इस सुविधा को डिजिटल रूप से सुलभ बनाने की दिशा में काम कर रही है।

  • जल्द ही NHAI और MoRTH की आधिकारिक वेबसाइट और राजमार्ग यात्रा ऐप पर एक अलग लिंक जारी किया जाएगा।
  • इसके जरिए यूजर्स अपना FASTag Annual Pass ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
  • भुगतान के बाद पास सीधे FASTag खाते से लिंक हो जाएगा।

FASTag Annual Pass के फायदे:

  1. समय की बचत: टोल पर लंबी लाइनों से मुक्ति मिलेगी।
  2. पैसे की योजना: एक बार भुगतान करके साल भर टोल की चिंता नहीं।
  3. कम विवाद: डिजिटल पेमेंट से विवादों में कमी आएगी।
  4. कम वेटिंग टाइम: यात्रियों को टोल पर कम समय बिताना होगा।
  5. सुविधाजनक यात्रा: बिना रुकावट यात्रा अनुभव मिलेगा।

सरकार का उद्देश्य और लाभ:
सरकार का कहना है कि यह योजना विशेष रूप से उन वाहन चालकों के लिए उपयोगी है जो रोज़ या बार-बार एक ही रूट पर यात्रा करते हैं। इस सुविधा से न सिर्फ लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात की रफ्तार भी तेज होगी।

टोल विवादों से छुटकारा:
FASTag Annual Pass टोल विवादों को समाप्त करने में मदद करेगा। अब वाहन चालक को हर बार टोल दर जानने या बहस करने की जरूरत नहीं होगी। इससे टोलकर्मियों और यात्रियों के बीच बहस के मामलों में भी कमी आएगी।

60 KM  टोल विवाद पर बोले गडकरी

नितिन गडकरी ने कहा कि इस नीति के माध्यम से 60 किलोमीटर के दायरे में दो टोल प्लाज़ाओं को लेकर वर्षों से चली आ रही चिंताओं को भी दूर किया जाएगा। अब एक ही लेन-देन से सभी टोलों का भुगतान संभव होगा।

Fastag के अन्य लाभ:
  • पेपरलेस और डिजिटल सिस्टम होने से पारदर्शिता बनी रहती है।
  • टोल रसीद की जरूरत नहीं पड़ती।
  • मोबाइल ऐप्स से पूरा हिसाब देखा जा सकता है।
  • मंथली खर्च पर नियंत्रण रखा जा सकता है।
नया FASTag कैसे लें?

अगर आपके पास अब तक FASTag नहीं है, तो आप निम्न माध्यमों से FASTag ले सकते हैं:

  • NHAI की वेबसाइट या राजमार्ग यात्रा ऐप से
  • बैंक जैसे SBI, HDFC, ICICI, Axis Bank आदि से
  • Paytm, Google Pay, PhonePe जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से
  • नजदीकी टोल प्लाज़ा पर बने FASTag केंद्र से भी FASTag लिया जा सकता है।
FASTag से जुड़े जरूरी दस्तावेज:
  • वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC)
  • वाहन मालिक का KYC डॉक्युमेंट (आधार, पैन आदि)
  • वाहन की तस्वीर (कुछ मामलों में)
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

कौन से वाहन FASTag Annual Pass के योग्य हैं?
ये पास केवल “निजी उपयोग” के लिए उपयोग में लाए जाने वाले वाहनों के लिए है। जैसे:

  • कार
  • SUV
  • जीप
  • वैन
    व्यावसायिक वाहन (टैक्सी, ट्रक, बस आदि) इस योजना के दायरे में नहीं आएंगे।

फास्टैग एनुअल पास क्यों है जरूरी?

FASTag Annual Pass उन सभी यात्रियों के लिए लाभदायक है जो:

  • रोज़ ऑफिस या काम के लिए हाइवे से आते-जाते हैं।
  • बच्चों को स्कूल या कॉलेज ले जाने के लिए नियमित यात्रा करते हैं।
  • एक शहर से दूसरे शहर के बीच हफ्ते में कई बार सफर करते हैं।
  • टोल पर बार-बार भुगतान से छुटकारा चाहते हैं।

FASTag Annual Pass योजना भारत में डिजिटल हाईवे इकोनॉमी को मजबूत करने की दिशा में एक साहसिक कदम है। इससे लाखों निजी वाहन चालकों को न केवल राहत मिलेगी, बल्कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर ट्रैफिक की सुगमता भी बढ़ेगी। सरकार का लक्ष्य एक आसान, पारदर्शी और भविष्य-उन्मुख टोल प्रणाली बनाना है, और यह पास उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

ये भी पढ़ें – Smart Phone की कीमत में भारी कमी, देखिए 5 सस्ते फोन

नए पास पर क्यों बोले लोग ?

जैसे ही नितिन गडकरी ने इस नए पास का ऐलान किया, वैसे ही लोग अपने टोल खर्च का हिसाब लगाने लगे। बड़ी संख्या में लोगों ने सरकार के इस कदम की तारीफ की।  वहीं कुछ ऐसे लोग भी थे जिन्होंने इस फैसले पर सवाल उठाए हैं। ऐसे लोगों का मानना है कि, ये पास सिर्फ उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो हर रोज सफर करते हैं।

वहीं जो लोग हर रोज सफर करते हैं उनके लिए भी ये पास चिंता का  विषय बन गया है। ये पास सिर्फ 200 यात्राओं के लिए ही होगा। यानी साल के 365 दिनों में सिर्फ 200 यात्राएं ?, 200 यात्राओं के बाद इन पास वालों का क्यों होगा ? ये अभी तक सरकार ने साफ नहीं किया है। हालांकि माना जा रहा है कि, जल्द ही सरकार इस पर भी कोई मजबूत समाधान देगी। आपको सरकार का नया पास कैसा लगा कमेंट में जरूर बताएं।

Share this post:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *