गोल नहीं बल्कि चौकोर पहिए...! अनोखी साइकिल देख Anand Mahindra बोले- आखिर क्यों?

1.

गोल नहीं बल्कि चौकोर पहिए...! अनोखी साइकिल देख Anand Mahindra बोले- आखिर क्यों?

2.

महिंद्रा ग्रुप के चेरयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर ख़ासे एक्टिव रहते हैं, कभी देशी जुगाड़ तो कभी फैंस को दिए गए रोचक जवाबों के चलते वो आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं

3.

आज आनंद महिंद्रा ने अपने ऑफिशियल 'X' (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर एक अनोखी साइकिल का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें गोल नहीं बल्कि चौकोर यानी स्क्वॉयर शेप के व्हील लगे हुए थें

4.

इस साइकिल के वीडियो को साझा करते हुए आनंद महिंद्रा ने पोस्ट में लिखा कि, "मेरा सिर्फ एक सवाल है, क्यों?." ये कोई नई साइकिल नहीं है, इसके बारे में हमने आपको अपने पूर्व की एक रिपोर्ट में बताया था

5.

एक युट्यूबर मिस्टर क्यू ने इस साइकिल को बनाया है. चूकिं इस चौकोर व्हील को मेटल फ्रेम पर तैयार किया गया है इसलिए इसमें हवा भराने या पंचर होने का भी डर नहीं है.

6.

इसमें वर्गाकार मैटेल फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है और इस फ्रेम पर बेल्ट-चेन का उपयोग किया गया है. ये बेल्ट चेन कुछ वैसा ही काम करता है जैसा कि आपने आर्मी टैंक के व्हील्स में देखा होगा