हरदोई – सोशल मीडिया पर Ariba Khan नाम की एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला एक CNG पंप कर्मी पर रिवाल्वर तानती दिखाई दे रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद हरदोई पुलिस ने भी इस मामले में कार्रवाई की है।
हम आपको कार्रवाई के बारे में बताएं, उससे पहले इस घटना के पीछे क्या कारण था ? VK News आपको ये बताने की कोशिश करेगा। दरअसल ये वीडियो 15 जून की दोपहर का है। जहां Ariba Khan अपने परिवार के साथ CNG भरवाने के लिए पंप पर पहुंची थीं। यहां पंप कर्मी ने सुरक्षा के लिहाज से सभी से गाड़ी से बाहर आने का निवेदन किया।
लेकिन Ariba Khan के परिवार ने उतरने से इंकार कर दिया और पंप कर्मी को अपशब्द कहने शुरू कर दिए। मामूली बहस बढ़ते-2 कहासुनी और धक्का मुक्की की ओर गई। इसी दौरान करीब पहुंचे वाहन से रिवाल्वर निकाल कर उसे एक पंप कर्मचारी के सीने पर तान देती है। जांच में पुलिस को पता चला कि, महिला का नाम Ariba Khan है, ये महिला नीट की टॉपर रही है।
“Itni goli marungi ki gharwale bhi pahchanne se inkar kar denge”
Ariba Khan, Husnbano & Ehsan Khan threatened CNG salesman in Hardoi.
Khatun ko ilaaj ki zarurat hai @hardoipolice pic.twitter.com/ohkOV9EGas
— BALA (@erbmjha) June 16, 2025
Ariba Khan खान ने तानी रिवाल्वर
वीडियो में साफ दिखता है कि बैग से पिता एहसान खान की लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर अरिबा ने उसे रजनीश कुमार नाम के पंप कर्मी के सीने पर तान दिया, जिससे मौके की माहौल एक दम शांत हो गया।
घटना के बाद पीड़ित रजनीश कुमार ने Ariba Khan और उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद तुरंत पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों के खिलाफ नोटिस जारी किया। मामले में पुलिस ने हथियार भी बरामद कर लिए हैं।
घटना पर Ariba Khan का बयान
आरोपी महिला अरिबा खान ने इस मामले पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि, “पंप कर्मी ने मेरे पिता को धक्का दिया, अभद्र भाषा बोली और मुझे बदतमीजी सहन करना पड़ा।” Ariba Khan ने आगे कहा कि, “मैं पढ़ी-लिखी NEET की तैयारी कर रही हूं, कोई पागल नहीं हूं। जो किया वो सेल्फ डिफेंस में किया—गलती जरूर थी लेकिन जरूरत भी थी।”
Ariba Khan ने कहा कि, “पिता को मारने की कोशिश हो रही थी, इसलिए मैंने तुरंत पिस्टल तानी जैसे तैसे स्थिति को कंट्रोल करने के लिए।” “मुझे कानून को हाथ में नहीं लेना चाहिए था, लेकिन उस समय मुझे और कोई रास्ता समझ में नहीं आया।” Ariba Khan ने कहा कि वो दिल्ली में पढ़ाई कर रही हैं और उनका कोई गलत इरादा नहीं था।
#HardoiPolice
थाना बिलग्राम पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 268/25 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस व धारा 30 आर्म्स एक्ट से संबंधित कृत कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी बिलग्राम द्वारा दी गई बाइट – #UPPolice pic.twitter.com/s8qn9VxtDe— Hardoi Police (@hardoipolice) June 16, 2025
Ariba Khan पर हत्या की कोशिश का केस
मामले में पहले पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। अरिवा खान पर आर्म्स एक्ट, IPC की धारा 307 (हत्या का प्रयास), धारा 506 (धमकी), साथ ही अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इसके साथ ही हरदोई पुलिस ने रिवॉल्वर जब्त कर ली गई और लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई तेज़ करवायी गई।
अरिबा के लिए चुनौतियाँ
- आर्म्स एक्ट के तहत मुस्तैदी:
लाइसेंसी रिवॉल्वर का प्रयोग केवल लाइसेंसधारी को ही सीमित समय, जगह और तरीके से ही करना चाहिए। - हथियार का गलत इस्तेमाल:
आत्मरक्षा के चक्र में भी गलत फैसलों के लिए कानून गिरफ़्तारी और जेल तक पहुंच सकता है। - NEET की छवि पर प्रभाव:
NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में इंसान कितनी जिम्मेदारी से चुनौती ले — इस घटना से अरिबा की छवि प्रभावित हो सकती है। - हथियार दिखाना उचित ?:
क्या अपराध की जगह सेल्फ डिफेंस में हथियार दिखाना उचित था? पुलिस, चार्जशीट और कोर्ट का रुख महत्वपूर्ण होगा।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Card को बैंक से कैसे लिंक करें? ये है आसान तरीका
सोशल मीडिया पर बहस
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग खुलकर अरिबा का विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि छोटी-छोटी बात पर अगर लोग हथियार निकाल लेंगे तो फिर कैसे चलेगा ? वहीं कुछ लोगों ने अरिबा की तारीफ की है। ऐसे लोगों का मानना है कि, पिता का अपमान होता देख अरिबा ने सही कदम उठाया।
बरहाल हालात जैसे भी रहे हों लेकिन किसी पर हथियार तानना बड़ा खतरा है। इस तरह के हालात अमेरिका जैसे देश में अक्सर देखने को मिल जाते हैं। लेकिन भारत में भी ऐसा ही होने लगा तो ये हमारे लिए गंभीर चेतावनी है। ऐसी घटनाएं रोकने के लिए पुलिस को सख्त कदम उठाने की जरूरत है।



