Delhi Election 2025: दिल्ली की जनता के लिए Kejriwal की 15 गारंटियां

Arvind Kejriwal VK News

Delhi Election 2025: आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार (27 जनवरी) को दिल्ली चुनाव के लिए अपना manifesto जारी किया। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने 15 गारंटी की घोषणा की। इस दौरान मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi), सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) और दिल्ली कैबिनेट के मंत्री सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) और गोपाल राय (Gopal Rai) भी मंच पर मौजूद थे।

अरविंद केजरीवाल ने manifesto जारी करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “बीजेपी ने 15 लाख रुपये देने का वादा किया था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ। बीजेपी वालों ने गारंटी शब्द का मजाक बना दिया है। लेकिन हमारी गारंटी भरोसे के साथ आती है।”

AAP की 15 गारंटी की मुख्य बातें

  1. रोजगार की गारंटी: हर युवा को रोजगार देने का वादा। पढ़े-लिखे विशेषज्ञों की टीम इसके लिए कार्य करेगी।
  2. महिला सम्मान योजना: महिलाओं को हर महीने ₹2100 दिए जाएंगे।
  3. संजीवनी योजना: 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों के इलाज का पूरा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी।
  4. वाटर बिल माफी: गलत पानी के बिल माफ किए जाएंगे।
  5. 24 घंटे पानी: हर घर में 24 घंटे स्वच्छ पानी की आपूर्ति होगी।
  6. साफ यमुना: यमुना नदी को साफ करने का वादा।
  7. यूरोपियन स्टैंडर्ड सड़कें: दिल्ली की सड़कों को इंटरनेशनल लेवल पर बनाया जाएगा।
  8. अंबेडकर स्कॉलरशिप: दलित छात्रों को विदेश में पढ़ाई का खर्च सरकार वहन करेगी।
  9. स्टूडेंट बेनिफिट्स: छात्रों के लिए मेट्रो में किराए में 50% छूट और बस यात्रा मुफ्त।
  10. पुजारी और ग्रंथी योजना: गरीब पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने आर्थिक सहायता।
  11. किरायेदारों को फ्री सुविधाएं: किरायेदारों को भी बिजली और पानी की मुफ्त सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
  12. सीवर सुधार: 15 दिनों के भीतर सीवर की समस्याओं का समाधान।
  13. राशन कार्ड: नए राशन कार्ड जारी किए जाएंगे।
  14. शादी में मदद: बेटियों की शादी में ₹1 लाख की आर्थिक सहायता।
  15. कानून व्यवस्था: RWAs को प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स उपलब्ध कराए जाएंगे।

AAP ने इन गारंटियों के जरिए दिल्ली के हर वर्ग को साधने का प्रयास किया है। केजरीवाल ने भरोसा दिलाया कि अगर उनकी सरकार बनी, तो ये वादे प्राथमिकता पर पूरे होंगे।

Share this post:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *