नागपुर : औरंगजेब की कब्र को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल जैसे Hindu संगठनों ने कब्र को हटाने की मांग तेज कर दी है। इसी मांग के समर्थन में सोमवार सुबह नागपुर में एक बड़ा protest हुआ। Protest के दौरान कुछ संगठनों ने प्रतीकात्मक रूप से औरंगजेब की ‘कब्र’ का दहन किया। इसके बाद हुई हिंसा में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए।
Aurangzeb की symbolic कब्र के दहन के दौरान इस्तेमाल की गई चादर को लेकर भी विवाद हो गया। मुस्लिम समाज का दावा है कि उस चादर में धार्मिक बातें लिखी थीं, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। इसको लेकर मुस्लिम community के लोग नागपुर के महल क्षेत्र में शिवाजी प्रतिमा के सामने एकत्र हुए और protest किया।
#WATCH नागपुर, महाराष्ट्र: पुलिस ने महल में तलाशी अभियान चलाया। नागपुर के महल इलाके में दो समूहों के बीच विवाद के बाद तनाव फैल गया था। pic.twitter.com/axezaW7I0Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2025
Nagpur Police ने स्थिति को काबू में लाने के लिए प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया। हालांकि, इसके बाद Muslim समुदाय के लोग गणेश पेठ थाने पहुंचे और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ complaint दर्ज करवाई। Law and order को बनाए रखने के लिए शिवाजी प्रतिमा के आसपास heavy police deployment किया गया।
शाम होते-होते स्थिति और बिगड़ गई। दोनों पक्षों के बीच heated arguments हुए, जो झड़प में बदल गए। Reports के मुताबिक, public property को नुकसान पहुंचाया गया और कुछ जगहों पर आगजनी भी हुई। माहौल tense होने के कारण Police ने tear gas का इस्तेमाल कर भीड़ को नियंत्रित किया।
Violence वाले इलाके में RAF तैनात
Security को strengthen करने के लिए violence प्रभावित areas में Rapid Action Force (RAF) की तैनाती की गई है। Fire brigade ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, जिससे और damage रोका जा सके। Police अब इस हिंसा में शामिल लोगों की पहचान और arrest करने में जुटी हुई है।
Nitin Gadkari ने की शांति की अपील
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर के लोगों से शांति बनाए रखने और कानून का पालन करने की appeal की है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं शहर की harmony को प्रभावित करती हैं। Local administration ने भी लोगों से rumors पर ध्यान न देने और law & order को बनाए रखने की अपील की है।