Bengaluru Girl Molested: अंधेरी गली में युवती से छेड़छाड़

Bengaluru Girl Molested VK News

Bengaluru Girl Molested: महिलाओं के लिए आज भी घर से बाहर निकलना सुरक्षित नहीं है। हर रोज कहीं न कहीं महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसे मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला Bengaluru के BTM Layout इलाके से सामने आया है। यहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक सड़क पर दो लड़कियों के पास जाता है।

युवक बहुत ही गलत तरीके से एक युवती को छूकर भाग जाता है। ये गंदी हरकत 3 अप्रैल की रात को हुई है। जैसे ही वीडियो सामने आया, पूरे शहर और देशभर में outrage देखने को मिला। लोग CCTV को शेयर करते हुए दुख जताया है और सख्त कार्रवाई की मांग की है। हम आपको सबसे पहले वो CCTV दिखाते हैं।

Bengaluru Girl Molested पर नया विवाद

सोमवार को जब इस मामले पर कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी. परमेश्वर से media ने सवाल किया, तो उन्होंने एक बेहद casual और controversial जवाब देते हुए कहा, “ऐसी घटनाएं बड़े शहरों में होती रहती हैं।” इस बयान ने लोगों को और भड़काया, खासकर महिलाओं और महिला अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठनों को।

हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पुलिस को इलाके में patrolling बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन damage हो चुका था — उनके बयान को insensitive और irresponsible बताया जा रहा है।

Bengaluru Girl Molested पर मांग

BJP ने तुरंत इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधा। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, “कर्नाटक में महिलाओं की सुरक्षा पर सरकार की नज़रें बंद हैं। जी. परमेश्वर को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।”

उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की चुप्पी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें इस विषय पर आवाज उठानी चाहिए। पूनावाला ने आगे आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता हमेशा महिलाओं के प्रति disrespectful comments करते हैं और इस बार भी उन्होंने एक गंभीर घटना को मामूली बताकर देश की महिलाओं का अपमान किया है।

ये भी पढ़ें- मुस्लिम टीचर ने छात्रा से किया रेप, देखें Video

कांग्रेस पर Gender Insensitivity का आरोप

शहजाद पूनावाला ने अपने बयान में महाभारत का example देते हुए कहा कि जब द्रौपदी का अपमान हुआ था, तब भी उसे हल्के में लिया गया था और वही बाद में विनाश का कारण बना। उन्होंने कहा कि आज की इस घटना को भी उसी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है।

उन्होंने प्रियंका गांधी के slogan “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” पर भी तंज कसते हुए कहा कि ये सिर्फ hollow slogan है और real action की ज़रूरत है। उन्होंने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए दिए गए “राष्ट्रपत्नी” वाले बयान की भी याद दिलाई, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था।

पीड़ित की तरफ से नहीं आई शिकायत

सबसे चिंता की बात ये है कि इस मामले में अब तक किसी भी पीड़ित लड़की की तरफ से formal complaint दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि, Bengaluru Police ने मामले को गंभीरता से लेते हुए suo moto (स्वतः संज्ञान लेकर) केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए CCTV footage और technical surveillance की मदद ले रही है।

पिछले साल भी हुई थी ऐसी घटना

बेंगलुरु में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। अगस्त 2023 में Konanakunte इलाके में एक महिला से छेड़छाड़ की घटना CCTV में कैद हुई थी। उस मामले में आरोपी कैब ड्राइवर को दो दिन के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया था।

महिलाओं के खिलाफ अपराध

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, साल 2023 में Bengaluru में महिलाओं के खिलाफ अपराध में notable increase देखा गया। पुलिस ने total 3,260 cases दर्ज किए, जिनमें 1,135 छेड़छाड़ से जुड़े थे। ये figures साफ दिखाते हैं कि शहर की women safety को लेकर प्रशासन को और proactive होने की जरूरत है।

Bengaluru की ये घटना सिर्फ एक शहर की नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक चेतावनी है कि women safety को लेकर हमें सिर्फ slogans नहीं, real-time action चाहिए। सरकार और प्रशासन को quick response के साथ-साथ ऐसा environment बनाना होगा जहां महिलाएं safe महसूस करें, और offenders को law का डर हो।

अब देखना ये है कि क्या कर्नाटक सरकार इस मामले में कोई strong message देती है या फिर ये मामला भी बाकी मामलों की तरह धीमे-धीमे fade हो जाएगा।

Related post

New Pension Scheme VK News

New Pension Scheme 2025 योजना क्या है? कैसे मिलेगी पेंशन?

New Pension Scheme 2025, जिसे आमतौर पर राष्ट्रीय पेंशन योजना (National Pension System) के नाम से भी जाना जाता है, एक सरकारी रिटायरमेंट स्कीम है जिसे पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) के तहत चलाया जाता है।

Youtuber Jyoti Malhotra Arrested VK News

Jyoti Malhotra को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देश से गद्दारी का आरोप

पुलिस पूछताछ में ज्योति ने बताया कि उसने वर्ष 2023 में पाकिस्तान जाने के लिए वीज़ा आवेदन किया था। इसके लिए वो नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन गई थी, जहां उसकी मुलाकात अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश नाम के एक अधिकारी से हुई।

Vat Savitri Puja VK News

Vat Savitri Puja 2025 क्या है ?, वट सावित्री व्रत विधि क्या है ?

वट सावित्री व्रत हिंदू महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। ये ज्येष्ठ मास की अमावस्या या वट पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस व्रत का मूल उद्देश्य अपने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना करना है।

Punjab Farmers Scheme VK News

Punjab Farmers Scheme : फसल अवशेष प्रबंधन के लिए 500 करोड़

पंजाब सरकार ने ₹500 करोड़ के बजट के साथ एक व्यापक योजना शुरू की है, जिसका उद्देश्य किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन (Crop Residue Management – CRM) मशीनरी पर सब्सिडी प्रदान करना है।

Share this post :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *