Delhi Election 2025 के नतीजों के बाद AAP विधायकों की एक अहम बैठक अरविंद केजरीवाल के घर पर हुई। इस मीटिंग में 22 विधायकों ने हिस्सा लिया। बैठक के बाद AAP विधायक और पूर्व मंत्री Atishi ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी अब विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए तैयार है।
“BJP की जवाबदेही तय करेंगे” – Atishi
Atishi ने कहा, “लोगों ने हम पर जो विश्वास जताया है, AAP के विधायकों को उनका काम करना है। हमारी कोशिश होगी कि जो Development Work हमने 10 सालों में किया, उसे BJP रोक न पाए। हम BJP की जवाबदेही तय करवाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”
#WATCH दिल्ली: AAP नेता और निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने AAP के नवनिर्वाचित 22 विधायकों के साथ बैठक की और सभी विधायकों को दिशा-निर्देश दिए हैं कि अपने -अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों की सेवा करनी है…एक विपक्ष की भूमिका निभाना भी हमारी… pic.twitter.com/eT5rDRzbki
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2025
हालांकि, Leader of Opposition (LoP) को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। बैठक में मुख्य रूप से चुनावी हार पर मंथन किया गया।
Kejriwal के घर पहुंचे ये AAP विधायक
बैठक में शामिल विधायकों की लिस्ट इस प्रकार है:
✅ Atishi
✅ Gopal Rai
✅ Imran Hussain
✅ Sanjeev Jha
✅ Anil Jha
✅ Aale Iqbal
✅ Virendra Kadian
✅ Vishesh Ravi
✅ Prem Chauhan
✅ Somdutt
✅ Pravesh Ratan
✅ Ram Singh Netaji
✅ Veer Singh Dhingan
✅ Chaudhary Zubair
✅ Mukesh Ahlawat
✅ Ajay Dutt
✅ Poorandeep Singh Sahni
✅ Surendra Kumar
✅ Sahiram Pehlwan
AAP अब Opposition Mode में!
Delhi Election 2025 के नतीजों के बाद AAP अब विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए तैयार है। पार्टी इस बात पर फोकस कर रही है कि BJP सरकार के फैसलों पर नजर रखी जाए और जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाया जाए। अब देखना होगा कि AAP आने वाले दिनों में दिल्ली की राजनीति में क्या नया मोड़ लाती है।