Nicholas Pooran IPL 2025 Fastest Fifty: सिर्फ 18 गेंदों में मचाया धमाल!

Nicholas Pooran VK News
Nicholas Pooran VK News

Nicholas Pooran IPL 2025 Fastest Fifty: IPL 2025 में निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने सनसनी मचा दी है। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मात्र 18 गेंदों में Fastest Fifty लगाकर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

इस धमाकेदार पारी के साथ वो IPL 2025 का सबसे तेज अर्धशतक (Fastest Fifty in IPL 2025) बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

Pooran का LSG के लिए Fastest Fifty का रिकॉर्ड बरकरार
मजेदार बात ये है कि Lucknow Super Giants के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी Nicholas Pooran के नाम ही दर्ज है। उन्होंने IPL 2023 में Royal Challengers Bangalore (RCB) के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी। अब उन्होंने IPL 2025 में फिर से तूफानी बल्लेबाजी करते हुए ये कारनामा दोहराया है।

IPL 2025 का सबसे तेज अर्धशतक

Nicholas Pooran ने अपनी पावर हिटिंग से इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा है। IPL 2025 में इससे पहले Travis Head के नाम सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड था, जिन्होंने Rajasthan Royals (RR) के खिलाफ 21 गेंदों में ये मुकाम हासिल किया था। Mitchell Marsh ने भी Delhi Capitals (DC) के खिलाफ 21 गेंदों में ही फिफ्टी लगाई थी।

IPL 2025 Fastest Fifty List:

  1. Nicholas Pooran – 18 गेंद (vs Sunrisers Hyderabad)
  2. Travis Head – 21 गेंद (vs Rajasthan Royals)
  3. Mitchell Marsh – 21 गेंद (vs Delhi Capitals)

Nicholas Pooran की इस पारी ने IPL 2025 में LSG के लिए एक बार फिर से उन्हें Game Changer साबित कर दिया है। अब देखना होगा कि वो इस टूर्नामेंट में और कितने रिकॉर्ड्स अपने नाम करते हैं!