हरियाणा में सीएम योगी ने कांग्रेस पर बोला करारा हमला, कहा- इन्होंने देश का विभाजन किया और जनता को लूटा

हरियाणा में सीएम योगी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश का विभाजन किया और जनता को लूटा।

हरियाणा में सीएम योगी ने कांग्रेस पर बोला करारा हमला, कहा- इन्होंने देश का विभाजन किया और जनता को लूटा

बवानी खेड़ा: सीएम योगी ने हरियाणा के बवानी खेड़ा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सिर्फ जनता को लूटा। तुष्टिकरण ही कांग्रेस का एजेंडा है। कांग्रेस ने देश का विभाजन किया है। बीजेपी सरकार आई तो 500 सालों की समस्या सुलझी।

उन्होंने कहा कि 2017 में यूपी में बीजेपी की सरकार बनी। डबल इंजन की सरकार बनने के मात्र दो वर्ष के अंदर 500 वर्षों की समस्या का समाधान हो गया। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतवासी गौरवान्वित हैं लेकिन कांग्रेस को इससे भी पीड़ा है। उन्होंने कहा," बवानी खेड़ा के लोगों ने कांग्रेस का खाता खोलने ही नहीं दिया। कांग्रेस ने तुष्टीकरण की हदों को पार किया, विकास के नाम पर केवल अपने घर को भरते रहे और भारत की संस्कृति को भारत की परंपरा को कोसने के सिवाय भारतवासियों को ऐसा क्षण उपलब्ध कराने के लिए कभी प्रयास नहीं किया जिस पर हर भारतवसी गौरव के साथ आगे बढ़ सके।"