Karwa Chauth 2023: शिव योग में मनाया जाएगा करवा चौथ, जानें शुभ और अशुभ मुहूर्त

शिव योग में मनाया जाएगा करवा चौथ, जानें शुभ और अशुभ मुहूर्त. Karva Chauth will be celebrated in Shiva Yoga, know the auspicious and inauspicious time.

Karwa Chauth 2023: शिव योग में मनाया जाएगा करवा चौथ, जानें शुभ और अशुभ मुहूर्त

विवाहित स्त्रियों के लिए करवा चौथ का पर्व बहुत महत्वपूर्ण होता है. इस व्रत को महिलाएं पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ रखती हैं. इस साल करवा चौथ का व्रत आज बुधवार, 1 नवंबर 2023 को रखा जाएगा.

साथ ही कुंवारी कन्याएं भी इस व्रत को कर सकती हैं. करवा चौथ का व्रत यदि कुंवारी कन्याएं रखें तो उन्हें सुयोग्य वर मिलता है. करवा चौथ पर माता करवा और चंद्र देव की पूजा का महत्व है. चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य देने और पूजा करने के बाद ही व्रत पूरा होता है.

करवा चौथ 2023 पर दो शुभ योग

इस बार करवा चौथ पर दो शुभ योग बन रहे हैं. आज शिव योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बना है. सुबह 06:22 से अगले दिन यानी 02 नवंबर सुबह 04:36 तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा. वहीं करवा चौथ के दिन दोपहर 02:07 से शिव योग शुरू होगा. इस शुभ योग के बनने से करवा चौथ का महत्व और पूजा का शुभ फल और आधिक बढ़ जाता है.

आज चंद्रमा की स्थिति

करवा चौथ में चंद्रमा दर्शन और पूजा का विशेष महत्व होता है. आज चंद्रमा शाम 04:12 तक वृषभ राशि और इसके बाद मिथुन राशि में संचार करेंगे.

करवा पर जानें आज का पंचांग

चतुर्थी तिथि: रात 9 बजकर 19 मिनट तक.

नक्षत्र: मृगशिरा

ऋतु: हेमंत

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:49 से 05:41 तक

विजय मुहूर्त: दोपहर 01:55 से 02:39 तक

गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:36 से 06:02 तक

अभिषेक मुहूर्त: रात 09:19 तक

शिव योग: पूरे दिन

आज का अशुभ समय

राहुकाल - दोपहर 12:04 से 01: 27 तक

गुलिक काल - सुबह 10: 41 से दोपहर 12:04 तक

दिशा शूल - उत्तर