'गीता का ज्ञान, राम की मर्यादा और सीमाओं की रक्षा हम जानते हैं', रावन दहन कर बोले PM मोदी

PM Modi addressed the people after burning the effigy of Ravana in Delhi. दिल्ली में रावण का पुतला दहन करने के बाद पीएम मोदी ने लोगों को किया संबोधित.

'गीता का ज्ञान, राम की मर्यादा और सीमाओं की रक्षा हम जानते हैं', रावन दहन कर बोले PM मोदी

दशहरा के पावन मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के द्वारिका में रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए. पीएम मोदी ने बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पर्व देशवासियों को बधाई दी. 

अहंकार पर विनम्रता की विजय का पर्व विजयदशमी- पीएम मोदी

विजयादशमी का ये पर्व, अन्याय पर न्याय की विजय, अहंकार पर विनम्रता की विजय और आवेश पर धैर्य की विजय का पर्व है. पीएम मोदी ने कहा कि हम गीता ज्ञान भी जानते हैं तो श्रीराम की मर्यादा भी जानते हैं तो देश की सीमाओं की रक्षा करना भी जानते हैं. 

'भारत में शस्त्र पूजा भूमि पर आधिपत्य नहीं, बल्कि उसकी रक्षा के लिए...'

पीएम ने कहा इस बार हम विजयादशमी तब मना रहे हैं, जब चंद्रमा पर हमारी विजय को 2 महीने पूरे हुए हैं. विजयादशमी पर शस्त्र पूजा का भी विधान है. भारत की धरती पर शस्त्रों की पूजा किसी भूमि पर आधिपत्य नहीं, बल्कि उसकी रक्षा के लिए की जाती है.

गीता का ज्ञान तो राम की मर्यादा भी जानते हैं- पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि हम गीता का ज्ञान भी जानते हैं और INS Vikrant और तेजस का निर्माण भी जानते हैं. हम श्रीराम की मर्यादा भी जानते हैं और अपनी सीमाओं की रक्षा करना भी जानते हैं. हम शक्ति पूजा का संकल्प भी जानते हैं और कोरोना में सर्वे सन्तु निरामया के मंत्र को भी जी करके दिखाते हैं. विजयादशमी का पर्व सिर्फ रावण पर राम की विजय का पर्व नहीं, राष्ट्र की हर बुराई पर राष्ट्रभक्ति की विजय का पर्व बनना चाहिए. हमें समाज में बुराइयों के, भेदभाव के अंत का संकल्प लेना चाहिए.