सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग का दोपहर 1 बजे तक का कैसा है रिजल्ट?

देश में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए मतदान शुरु हो चुके है, पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं. Voting has started in the country for the first phase of Lok Sabha elections 2024, there are long lines of voters at the polling booths.

सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग का दोपहर 1 बजे तक का कैसा है रिजल्ट?

19 अप्रैल से 01 जून के बीच कुल सात चरणों में देश की 543 सीटों पर मतदान किए जाएंगे, जिसके परिणाम 4 जून को सामने आएंगे. लोकसभा चुनाव 2024 में 102 सीटों की पहले फेज की वोटिंग आज से शुरु हो चुकी है. 

देश में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए मतदान शुरु हो चुके है, पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं. सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग दोपहर 1 बजे तक 36.96 फीसदी वोट डाले गए हैं, जो शाम 6 बजे तक चलेगी. 

कितने मतदाता, कितने मतदान? 

ECI के अनुसार, पहले फेज में 16.63 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं, जहां पुरुष वोटर्स की संख्या 8.4 करोड़ और महिला वोटर्स की संख्या 8.23 करोड़ है. पहली बार मतदान करने वाले मतदाता 35.67 लाख हैं. 20 साल से लेकर 29 साल की उम्र वाले वोटरों की संख्या 3.51 करोड़ है. 1.87 लाख मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है. 

दोपहर 1 बजे तक कितनी वोटिंग? 

उत्तराखंड : 37.33%

उत्तर प्रदेश : 36.96%

त्रिपुरा : 53.04%

पश्चिम बंगाल : 50.96%

मेघालय : 48.91%

मणिपुर : 46.92%

असम : 45.12%

पुडुचेरी : 44.95%

मध्य प्रदेश : 44.18%

जम्मू-कश्मीर : 43.11%

छत्तीसगढ़ : 42.57%

तमिलनाडु : 39.51%

नगालैंड : 39.66%

सिक्किम : 36.88%

मिजोरम : 37.43%

अंडमान : 35.70%

अरुणाचल प्रदेश : 37.53%

राजस्थान : 33.73%

बिहार : 32.41%

महाराष्ट्र : 32.36%

लक्षद्वीप : 29.91%