बॉक्स ऑफिस पर कायम 'जवान' का जलवा! जानें अब तक का कलेक्शन

Know how much collection Shahrukh Khan's film Jawan has done so far. जानें शाहरुख खान की फिल्म जवान ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है.

बॉक्स ऑफिस पर कायम 'जवान' का जलवा! जानें अब तक का कलेक्शन

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है. फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब 38 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है. पिछले कुछ दिनों से फिल्म के कारोबार में कमी आई थी और 'जवान' की कमाई एक करोड़ से भी कम में सिमटकर रह गई थी. लेकिन नेशनल सिनेमा डे (13 अक्टूबर) को फिल्म ने बेहद शानदार कमाई की. 

नेशनल सिनेमा डे पर 99 रुपए की टिकट का ऑफर 'जवान' के लिए कारगर साबित हुआ और फिल्म ने रिलीज के 37वें दिन भी 5.04 करोड़ रुपए कमाए. वहीं अब 38वें दिन (शनिवार) का कलेक्शन सामने आ गया है जिसे देखकर लग रहा है कि वीकेंड पर भी 'जवान' अच्छी कमाई करने वाली है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म शनिवार को 1.50 करोड़ का बिजनेस करेगी. जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 633.78 करोड़ रुपए हो जाएगा.

''जवान'' का अब तक का कलेक्शन

Day 1- 75 करोड़

Day 2- 53.23 करोड़

Day 3- 77.83 करोड़

Day 4- 80.1करोड़

Day 5- 32.92 करोड़

Day 6- 26 करोड़

Day 7- 23.2 करोड़

Day 8- 21.6 करोड़

Day 9- 19.1 करोड़

Day 10- 31.8 करोड़

Day 11- 36.85 करोड़

Day 12- 16.25 करोड़

Day 13- 14.4 करोड़

Day 14- 9.6 करोड़

Day 15- 8.1 करोड़

Day 16- 7.6 करोड़

Day 17- 12.25 करोड़

Day 18- 14.95 करोड़

Day 19- 5.4 करोड़

Day 20- 5.00 करोड़

Day 21- 4.85 करोड़

Day 22- 5.97 करोड़

Day 23- 5.05 करोड़

Day 24- 8.5 करोड़

Day 25- 9.37 करोड़

Day 26- 6.85 करोड़

Day 27- 2.23 करोड़

Day 28- 1.86 करोड़

Day 29- 1.85  करोड़

Day 30- 1.3 करोड़

Day 31- 2.33 करोड़

Day 32- 3.00 करोड़

Day 33- 0.88 करोड़

Day 34- 0.82 करोड़

Day 35- 0.79 करोड़

Day 36- 0.77 करोड़

Day 37- 5.04 करोड़

Day 38- 1.50 करोड़

कुल- 633.78 करोड़